बिजली और सड़क का आंदोलन- तस्वीरों में. Part 3
साल कोई भी हो, नेता और अधिकारियों की नियत जबतक सही नहीं होगी तबतक एक आम जनता को वही- बिजली पानी सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य के मसले पर ही जिहाद करते रहना नियति बनी रहेगी. खगड़िया जिला का सतत आंदोलन वाला प्रखंड- गोगरी हमने 2024 में पहली बार जो आंदोलन शुरू किया, व्यवस्था को उस आंदोलन से मजबूर होकर काम करते हुए खुद को दिखाना पड़ा, इसे हम अपनी शुरूआती जीत मान कर चलते हैं पर हम उस जीत से संतुष्ट होकर बैठ नहीं गए, बल्कि अब लगातार पत्राचार के माध्यम से सत्ता और शाशन को अपनी आवाज बुलंद स्वर में सुनाते रहते हैं की जो दो कौड़ी का तुम फिलहाल काम कर रहे हो, आगे चलकर तुम्हे इसका परिणाम भुगतना तो पड़ेगा ही! भले अभी मौज ले लो. हम सबका हिसाब रख रहे हैं और सब दस्तावेजीकरण कर रहे हैं. इस वेबसाइट के माध्यम से भी हम अपने सारे आंदोलन को और अधिकारीयों की मनमानी को इन्टरनेट के पन्नों पर हमेशा-हमेशा के लिए लिख छोड़ रहे हैं ताकि हमारी लिगेसी को जो भी आगे बढ़ाये वो ये याद रखे की संविधान और कानून को अपने डुगडुगी की तरह बजाने वाले सभी नेता और अधिकारियों को कानून के रास्ते सजा भुगतना होगा. इस सीरीज में अबतक 2 भाग लिखी जा चु...