बिजली और सड़क का आंदोलन- तस्वीरों में. Part 3

साल कोई भी हो, नेता और अधिकारियों की नियत जबतक सही नहीं होगी तबतक एक आम जनता को वही- बिजली पानी सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य के मसले पर ही जिहाद करते रहना नियति बनी रहेगी.

खगड़िया जिला का सतत आंदोलन वाला प्रखंड- गोगरी

हमने 2024 में पहली बार जो आंदोलन शुरू किया, व्यवस्था को उस आंदोलन से मजबूर होकर काम करते हुए खुद को दिखाना पड़ा, इसे हम अपनी शुरूआती जीत मान कर चलते हैं पर हम उस जीत से संतुष्ट होकर बैठ नहीं गए, बल्कि अब लगातार पत्राचार के माध्यम से सत्ता और शाशन को अपनी आवाज बुलंद स्वर में सुनाते रहते हैं की जो दो कौड़ी का तुम फिलहाल काम कर रहे हो, आगे चलकर तुम्हे इसका परिणाम भुगतना तो पड़ेगा ही! भले अभी मौज ले लो.

हम सबका हिसाब रख रहे हैं और सब दस्तावेजीकरण कर रहे हैं. इस वेबसाइट के माध्यम से भी हम अपने सारे आंदोलन को और अधिकारीयों की मनमानी को इन्टरनेट के पन्नों पर हमेशा-हमेशा के लिए लिख छोड़ रहे हैं ताकि हमारी लिगेसी को जो भी आगे बढ़ाये वो ये याद रखे की संविधान और कानून को अपने डुगडुगी की तरह बजाने वाले सभी नेता और अधिकारियों को कानून के रास्ते सजा भुगतना होगा.

इस सीरीज में अबतक 2 भाग लिखी जा चुकी है जिसको पढने के लिए आप क्रमशः एक और दो, दोनों पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-

  1. भाग 1 - आजादी के 70 साल बाद भी बिजली पानी सड़क के लिए ही लड़ते रहेंगे ? #MinhazAsks
    लिंक - https://blog.minhazbharti.com/2025/11/after-70-years-of-independence-people-are-fighting-for-fundamental-needs.html
  2. भाग 2 -  70 साल की लड़ाई-आखिर कबतक बिजली सड़क के लिए ही जनता को आंदोलन करना होगा? #MinhazAsks
    लिंक - https://blog.minhazbharti.com/2025/11/2024-one-day-protest-story-part-2.html
लगातार दो भाग लिख डॉक्यूमेंटेशन करने के बाद मुझे ये जरुरी महसूस होता है की उस आंदोलन को जो हमने तस्वीरों और विडियो में कैद किया उसे भी इस दस्तावेज में प्रकाशित किया जाये. तो मैं उस आंदोलन की भूमिका से लेकर लड़ाई तक की तस्वीरों को यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ.

image 1 : रुपेश पासवान आस मीडिया की माइक लिए नवटोलिया में युवाओं से आंदोलन के मद्देनजर उनका नजरिया लेते हुए. 

आम आदमी अधिकार संगठन के बैनर तले रुपेश कुमार पासवान जी आस मिडिया की माइक के साथ 5 जुलाई की रात नवटोलिया में बैठक में सभी उपस्थित साथियो से सवाल जबाब करते हुए इस फेसबुक विडियो में देखे जा सकते हैं. तस्वीर संख्या एक जो की ai से रिस्टोर किया गया है, इस तस्वीर में आप मुझे सफ़ेद टीशर्ट में देख सकते हैं साथ ही रुपेश जी पिली टीशर्ट में सभी उपस्थित साथियों से उनकी राय और शिकायत ले रहे हैं.


image 2: 

image 3: नवटोलिया वार्ड संख्या 2 के ग्रामीण दुखन महतो साक्षात्कार में बिजली ना मिलने से खेती-किसानी में हो रहे शोषण की तकलीफ बयां करते हुए.

विडियो लिंक- https://www.facebook.com/share/v/1Amv4dNCJY/

Comments

ट्रेंडिंग

सड़क की लड़ाई: झिकटिया-गोविन्दपुर-बोरना वाली सड़क पे भ्रष्टाचार की महागाथा !

मैं मिन्हाज़ और aap : मेरी राजनैतिक चेतना की यात्रा - 1

मिन्हाज़ और आम आदमी पार्टी: मेरी राजनैतिक यात्रा -2

जब बुनियाद ही जर्जर तो दुनिया से कैसे कदमताल मिलाया जा सकता है ? #GroundReality

70 साल की लड़ाई-आखिर कबतक बिजली सड़क के लिए ही जनता को आंदोलन करना होगा? #MinhazAsks

रॉयलएनफील्ड- तुमसे ये उम्मीद नहीं थी ! कस्टमर्स की जान की परवाह करो

धर्म, सत्ता और लोकतंत्र: शंकराचार्य से शुरू हुआ असहमति को कुचलने का सिलसिला

बेसिक नेसेसिटी को तरसता बिहार का गाँव: स्वच्छ पेयजल क्राइसिस

AAAS बोर्ड मेम्बर्स की मीटिंग: संगठन को धार देने की तैयारी

डिजिटल इंडिया की हकीकत: सरपंच नवल किशोर सिंह का डोमेन होल्ड – NIXI की लापरवाही से आवाज दब रही है