बेसिक नेसेसिटी को तरसता बिहार का गाँव: स्वच्छ पेयजल क्राइसिस

गंगा-जो सांस्कृतिक महत्त्व के साथ साथ सभ्यता को बनाने से लेकर बचाए रखने के लिए तक जरूरी है, उस गंगा से हमारे गाँव बोरना का सम्बन्ध कितना घनिष्ठ है ये इससे ही समझा जा सकता है की ये गाँव साल के 3 महीने गंगा के बाढ़ से जलमग्न रहता है. यानी ये गाँव में आपको पानी ही पानी देख कर आँखों में सुकून लेने का शौक हो तो हमारे गाँव आकर आप 3 महीने इस शौक का लुत्फ़ उठा सकते हैं!

बोरना- एक ऐसा गाँव जो की पानी-पानी में ही डूबा रहे 3 महीने, वो गाँव पीने के साफ़ पानी के लिए तरसता रहे क्या ये इस इल्जाम को साबित नहीं करता है की दुनिया के तरक्की कर रहे देशों के तुलना में हमारा भारत और भारत के गाँव कहाँ पर खड़े हैं?

नवटोलिया-बोरना गाँव में नल जल संयंत्र का minhaz एवं ग्रामीण युवाओं द्वारा निरिक्षण
तस्वीर:1. बोरना गाँव के नवटोलिया में लगे नल-जल संयंत्र का मुआयना करता मैं मिन्हाज़ अपने साथियों के साथ. कागजी कारवाई से फ़िलहाल तो विभाग में हड़कंप जैसा दिख रहा है.

तस्वीर में दिख रहा जल संयंत्र जिसको बोलचाल की भाषा में जल-मीनार कहा जाता है ये हमारे बोरना पंचायत के वार्ड नंबर 11 नवटोलिया गाँव को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने के लिए सरकार द्वारा निर्मित किया गया तक़रीबन 2021-22 में. क्या आप मध्यप्रदेश में दूषित पानी के कारण हुई मौतों (जिसको मैं मिन्हाज़ मौत नहीं बल्कि हत्या घोषित करता हूँ) के दर्दनाक वाकये से अपडेटेड हैं ?

क्या आपका खून नहीं खौला इस बात से की आज 2026 में भी लोगों को गंदा पानी पीकर मरना पड़  रहा है? अरे सालों हरामखोर नेताओं सुबह जागने से लेकर रात सोने तक हमारे एक एक सांस पर टैक्स पर टैक्स वसूलकर अपने मरे हुए बाप से लेकर नाजायज पैदा किये हुए औलादों को लिए जाने कहाँ कहाँ ब्लैक मनी से लेकर बेनामी पेरोपेर्टी का पहाड़ खड़ा कर डाला है, हमारे लिए पीने का साफ़ पानी मुहैया कराने में अम्मा मर जाती है या तुम्हारी मौगी (लुगाई) किसी के साथ भाग जाती है? 

तो क्या बोरना में भी जब दूषित पानी पीने से लाशें गिरने लगेंगी तब जाकर शाशन-प्रशासन टोर्च बत्ती लेकर संयंत्रों को सुधारने आएगा और कागज-कागज खेलेगा ??

आइये अगर आप मेरे गुस्से का कारण सही से समझना चाहते हैं तो मैं बिन्दुवार बताता हूँ-

  • जल-नल योजना बिहार सरकार की नियमावली के अनुसार हर 15 दिन में पानी टंकी की सफाई होनी है.
  • संयंत्र में लगे फ़िल्टर की सफाई और बेकवाश की जानी होती है जिससे फ़िल्टर सुचारू ढंग से काम करता रहे. 
  • ये बेकवाश डेली किया जाना चाहिए.
अब ये बिलकुल जरुरी दो तीन कदम हैं मगर खून खौल उठना वाजिब है क्योंकि पानी टंकी की सफाई 15 दिन छोडो, डेढ़ साल से नहीं हुई है! 
नवटोलिया नलजल संयंत्र का टूटा हुआ फिल्टर हिस्सा
तस्वीर:2. बोरना नवटोलिया वार्ड संख्या 11 जल संयंत्र के क्षतिग्रस्त फ़िल्टर की हालत!

इस तस्वीर में देख सकते हैं की कुल 3 फ़िल्टर में से एक फ़िल्टर बुरी तरह से ना सिर्फ क्षतिग्रस्त है बल्कि उसके ऊपर का पेंट मलीन हो जाने से समझा जा सकता है की संयंत्र किस कदर देखभाल के अभाव और अनियमितता से गुजर रहा है! 

हम लगातार इस समस्या के लिए सम्बंधित विभाग को लिख रहे हैं. मैंने कल दिनांक 7 जनवरी को इस बाबत सम्बंधित विभाग (PHED whatsapp complaint) को whatsapp के माध्यम से लिखित शिकायत दिया

मिन्हाज़ द्वारा whatsapp द्वारा PHED नवटोलिया में वाटर टावर के मरम्मत के लिए  को भेजा गया शिकायत
तस्वीर:3. PHED को मिन्हाज़ भारती द्वारा व्हाट्सएप द्वारा भेजी गयी शिकायत का स्क्रीनशॉट
जिसकी एक सिस्टम जेनेरेटेड डॉकेट संख्या मिली. इसके उपरान्त आज दिनांक 7 जनवरी 2026 को प्रतिक्रिया में मुझे PHED जूनियर इंजिनियर का कॉल आया और कर्मचारी देखने आया की क्या क्या समस्या है. हालाँकि स्पॉट पर मेरे पहुँचने से पहले ही वर्कर जा चुका था. आगे हम प्रतीक्षा करेंगे की क्या नतीजा हाथ आता है. क्योंकि प्रतीक्षा ही तो इस देश, इस राज्य, इस गाँव के आवाम के किस्मत में लिखा है!

मुझे लगता है की जनता असहाय होने का अभ्यस्त हो चुकी है तभी जिस समस्या पर सड़कें गुलज़ार हो जानी चाहिए थी, उस समस्या पर सुन्न-सपट सन्नाटा पसरा हुआ है-की एक अकेला बस मिन्हाज ही आवाज उठाएगा एक अकेला मिन्हाज़ ही सबसे लड़ेगा हर भ्रष्ट नेता से, हर भ्रष्ट अधिकारी से हर भ्रष्ट तंत्र से !

एक अकेला मिन्हाज़ से कुछ नहीं होगा दोस्त. मिन्हाज़ कोई नेता नहीं है कोई सुपरमैन नहीं है. मिन्हाज़ एक नागरिक है. एक जागरूक नागरिक. और ऐसे मिन्हाज़ की फ़ौज चाहिए. अगर आपको प्राकृतिक मौत चाहिए और कम से कम दूषित पानी पीने से नहीं मरना चाहते तो इस रिपोर्टिंग पर ध्यान रखते रहिएगा, क्योंकि जबतक तोड़ेंगे नहीं तबतक छोड़ेंगे नहीं. लड़ाई जारी है...........

-मैं मिन्हाज़ !

मुझसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

Comments

ट्रेंडिंग

मिन्हाज़ और आम आदमी पार्टी: मेरी राजनैतिक यात्रा -2

मैं मिन्हाज़ और aap : मेरी राजनैतिक चेतना की यात्रा - 1

जब बुनियाद ही जर्जर तो दुनिया से कैसे कदमताल मिलाया जा सकता है ? #GroundReality

रॉयलएनफील्ड- तुमसे ये उम्मीद नहीं थी ! कस्टमर्स की जान की परवाह करो

70 साल की लड़ाई-आखिर कबतक बिजली सड़क के लिए ही जनता को आंदोलन करना होगा? #MinhazAsks

कड़ाके की ठण्ड : जॉब कर रहे युवाओं के सहयोग से AAAS संग कम्बल वितरण

AAAS बोर्ड मेम्बर्स की मीटिंग: संगठन को धार देने की तैयारी

धर्म, सत्ता और लोकतंत्र: शंकराचार्य से शुरू हुआ असहमति को कुचलने का सिलसिला

खोजने निकलो तो खुदा भी मिल जाये- जिद्दी जुनूनियों की कमी है क्या?

सत्ता, नैतिकता और धर्म: शासन के लिए नैतिक आधार की तलाश