असली देशभक्ति क्या है? बन्नी पंचायत में मिन्हाज़ भारती और 'आम आदमी अधिकार' की एक जमीनी पहल

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस। अमूमन हम इस दिन झंडा फहराकर और देशभक्ति के नारे लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं। लेकिन क्या यह असली देशभक्ति है? मयंक मयूर (मयंक पोद्दार) जी से अभी हाल ही में कुछ महीने पहले मैं मिला, "हम मिलते गए और कारवाँ बनता गया" के तर्ज पर मयंक जी ऐसे नायाब हीरे हैं जो अपनी कमाल की स्ट्रेटेजी से आइडियाज से हमलोगों को धारदार जमीनी काम करने के लिए रोडमैप मिलता जाता है. हम सबने यानी 'आम आदमी अधिकार संगठन' की टीम ने इस साल स्वतंत्रता दिवस को एक अलग और अर्थपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला किया।

बन्नी पंचायत स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली छात्र और छात्राएं।
बन्नी पंचायत की दलित बस्ती में बच्चों के बीच मैं मिन्हाज़! और हमारी aaas की टीम

15 अगस्त 2023 को बन्नी पंचायत दलित बस्ती के स्कूल में बच्चों को संबोधित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
आजादी के दिन का महत्त्व और इन बच्चों के जीवन में आजादी का क्या मतलब है, बच्चों को ये समझाते हुए हमारे साथी 

जमीनी देशभक्ति का उदाहरण: बन्नी पंचायत का दौरा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टीम ने बिहार की बन्नी पंचायत स्थित दलित बस्ती का दौरा किया। यहाँ केवल प्रतीकात्मक उत्सव नहीं मनाया गया, बल्कि बच्चों के बीच कॉपी, कलम और टॉफी का वितरण किया गया। शिक्षा के इन छोटे-छोटे संसाधनों के माध्यम से बच्चों के भविष्य की नींव को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

मिन्हाज़ भारती और आम आदमी अधिकार संगठन की टीम और दलित बस्ती के बच्चे. बन्नी पंचायत और 2023 का स्वतंत्रता दिवस
हमारी बातों को तल्लीनता से सुनते सभी बच्चे

बन्नी पंचायत स्कूल दौरा करते हुए ज़हीर आलम और रामपुर मुखिया - शिक्षा जागरूकता अभियान।
दिलेर ज़हीर आलम और रामपुर पंचायत के मुखिया बच्चों को स्टेशनरी और टॉफ़ी बांटते हुए.

देशभक्ति की नई परिभाषा इस पहल का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि देशभक्ति सिर्फ नारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। असली देशभक्ति का अर्थ है:

  • अपने पड़ोसी से निस्वार्थ प्रेम करना।

  • एक-दूसरे के काम आना और समाज को जोड़ना।

  • सभी धर्मों का सम्मान करना और नफरत को मिटाना।

  • देश के वंचित तबके की सेवा करना।

मयंक पोद्दार की दृष्टि (The Photographer's Lens) इन तस्वीरों को खुद मयंक जी ने अपने कैमरे में कैद किया है। ये तस्वीरें सिर्फ एक आयोजन की गवाह नहीं हैं, बल्कि यह दिखाती हैं कि कैसे 'आम आदमी अधिकार' संगठन संविधान के मूल्यों (जय भारत, जय संविधान) को जमीन पर उतारने का काम कर रहा है।

अगली पोस्ट

Comments

ट्रेंडिंग

मैं मिन्हाज़ और aap : मेरी राजनैतिक चेतना की यात्रा - 1

मिन्हाज़ और आम आदमी पार्टी: मेरी राजनैतिक यात्रा -2

सड़क की लड़ाई: झिकटिया-गोविन्दपुर-बोरना वाली सड़क पे भ्रष्टाचार की महागाथा !

जब बुनियाद ही जर्जर तो दुनिया से कैसे कदमताल मिलाया जा सकता है ? #GroundReality

70 साल की लड़ाई-आखिर कबतक बिजली सड़क के लिए ही जनता को आंदोलन करना होगा? #MinhazAsks

रॉयलएनफील्ड- तुमसे ये उम्मीद नहीं थी ! कस्टमर्स की जान की परवाह करो

धर्म, सत्ता और लोकतंत्र: शंकराचार्य से शुरू हुआ असहमति को कुचलने का सिलसिला

AAAS बोर्ड मेम्बर्स की मीटिंग: संगठन को धार देने की तैयारी

कड़ाके की ठण्ड : जॉब कर रहे युवाओं के सहयोग से AAAS संग कम्बल वितरण

खोजने निकलो तो खुदा भी मिल जाये- जिद्दी जुनूनियों की कमी है क्या?