खूब लड़ा अपना वो तो खगड़िया वाला "सानू" था! #BiharElection2025
बिहार में हर पांच साल बाद आने वाले विधानसभा चुनाव का नतीजा आये और नयी सरकार का गठन हुए एक महीना हो चूका है. अब फिर 5 साल बाद ही जो होना है होगा, तब तलक हमारे पास पुरा वक़्त है इन ६ महीने में जो तमाम उम्मीदवारों ने अपना खून पसीना एक किया, उसकी समीक्षा करने का
हमने मिलकर अपने खगड़िया जिला में व्यवस्था से बैचेन युवाओं का एक स्वयंसेवी संगठन बनाया- आम आदमी संगठन.
कई लोगो ने हमारे जमीनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम को फेसबुक और whatsapp के माध्यम से जाना और जुड़ने लगे.
अभिशांक कुमार सानू इनमे से ही एक नाम एक चेहरा है- एक डॉक्टर का बेटा , शिक्षा से NIIT पटना से ग्रेजुएट इंजिनियर, पेशे से सोशल रिफॉर्मर!
2024 में हमलोग मिलें संगठन (आम आदमी अधिकार संगठन) के सभी साथियो की एकसाथ मीटिंग हुई भ्रष्टाचार और संस्थागत कदाचार पर हमने मिलकर हल्ला बोला, और इस दौरान बिहार में "जनसुराज पार्टी" के औपचारिक गठन की घोषणा हुई.
सानू जी ने फैसला किया की वो जनसुराज के जमीनी संघर्ष और और प्रशांत किशोर की शैक्षणिक और वैचारिक पोर्टफोलियो, जो की बाबा साहब और बापू दोनों को एक साथ अपने कंधे पर रखकर गाँव-गाँव में जागृति की अलख जगाने की कोशिश कर रही है, सानू उससे प्रभावित हैं और वो बिहार में 45 साल से परिवर्तन की आस जोह रहे लोगो की तरह इस परिवर्तन की मुहीम में जनसुराज के साथ शामिल होना चाह रहे हैं.
हर व्यक्ति को अपने आंकलन के तहत राजनीति में भागीदारी हो आखिर बाबा साहब ने यह तो सुनिश्चित किया जिससे सदियों से एक बड़ा तबका इस भारत देश का अछूता था, ऐसे में सानू का ये फैसला हमसबके लिए स्वागत करने योग्य था. हमने स्वागत किया और सानू को पूरी तरह नैतिक समर्थन देने का वादा किया.
हम निजी रूप से किसी भी पार्टी के विचारधारा से जुड़े हो, मगर जब बात हमारी मातृप्रदेश के उस बेचैनी की हो जो वो 45 साल से झेल रहा है तो हम बिहारी हर उस संभावना की तरफ आस लगाकार देख रहा है जो इस काल कोठरी से बिहार को बाहर निकालने का सामर्थ्य दिखा सके.
सानू जी ने अलौली विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना दावा ठोका. उनके सामने जहाँ तथाकथित बड़े बड़े, पुराने-पुराने नाम थे, वहां हमारे AAAS क्रान्ति के साथी अभिशांक कुमार सानू अपने शून्य अनुभव और नगण्य संसाधन के साथ मैदान में उतरे, लड़ें और आखिरी तक डटे रहें
Comments
Post a Comment