सड़क की लड़ाई: झिकटिया-गोविन्दपुर-बोरना वाली सड़क पे भ्रष्टाचार की महागाथा !
"अरी साला, कहीं ढंग का तो सड़क नहीं बन गया ?"
कायदे से जिस भ्रष्टाचार के लिए सभी जिम्मेदार ठेकेदार अधिकारी को लाइन से फांसी पर चढ़ा देना चाहिए था, कुर्की जब्त कर भरपाई होनी चाहिए थी, बिना किसी खौफ के सरकारी ट्रेजरी से फिर से कुछ महीने में मरम्मत के नाम पर पैसा जारी कर दिया जाता है.
और अगर ऐसा ना भी हो तो, कौन सा सड़क कुछ मीटर का बनना है!
2 किलोमीटर 4 किलोमीटर के सड़क में कहीं कहीं भीषण वाला सड़क क्षतिग्रस्त रहता है जिसपर लाख आप जिम्मेदार विभाग को पत्र लिख दें, आंदोलन कर लें, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात !
![]() |
| महेशखूंट से बोरना को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क गोविन्दपुर में जिस जगह छतिग्रस्त है- उस पुरे हिस्से का सेटेलाईट एरियल इमेज. cordinate- 25.45260, 86.62519 |
मगर नतीजा ??
वही जो आर्यभट साहब ने दिया था दुनिया को-
जीरो. शून्य. सिफर. 0 . अंडा. नील बटे सन्नाटा !!
वर्तमान में यह ग्रामीण पथ गोविन्दपुर (मदारपुर पचायत) में मीरा देवी, पति - प्रकाश यादव के आवास (PMAY ID: 1712352-2019-20) तक कुल 63 मीटर तक बुरी तरह से डैमेज है.
सड़क पर लगे मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम का साइनबोर्ड का आर्काइव इमेज मैं इस अर्तिक्ल में attach कर रहा हूँ ताकि एक-एक चीज प्रमाणित रहे. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जरा सा हम 19 हुए नहीं की ये लुट-खसोट मचाने वाले राक्षस हमें निगलने के लिए तैयार बैठे हैं.
हम आम नागरिको की एक हद तक ही क्षमता है आगे बढ़कर सड़क पानी के मसले पर कुछ दुरुस्त करने की, भारी मात्रा में पैसो की जरुरत होती है. फिर भी थोडा बहुत आपस में सब मेहनत मजदूरी करने वाले थोडा-थोडा चंदा इकठ्ठा कर थोडा बहुत काम चलाऊ गड्ढों को भर सके हैं, पूरा रिपेयरिंग ये बिहार की मेहनत मजदूरी करने वाली जनता नहीं करवा सकती. इसके लिए हमने वोट देकर अपने नुमाइंदे चुन रखे हैं, हम टैक्स देते हैं. 1 रूपये की टॉफ़ी पर भी हम 18 परसेंट टैक्स भरते हैं. ताकि हमें सही सड़क और पानी बिजली मुहैय्या हो सके.
![]() |
| गोविन्दपुर (मदारपुर पंचायत) में बोरना को मुख्य महेशखूंट तक जोड़ने वाले मार्ग का मरम्मत शुरू होने पर निरीक्षण करता मैं मिन्हाज़ भारती और नवल किशोर सिंह |
नवल किशोर सिंह जी पिछले डेढ़ साल से लगातार अधिकारियों को पत्र लिखने के बाद दबाब से भले इस पथ के मरम्मत का काम आज 15 फरवरी 2026 को शुरू हो गया है, हम इससे रत्ती भर को खुश हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ी सच्चाई यही है की ये मरम्मत का काम भी कैसा दो कोड़ी का होना है ये तमाम महेशखूंट, बन्नी, झिकटिया, मदारपुर, बोरना पंचायत की जनता जानती है की हम आम आदमी अधिकार संगठन के सदस्यों ने लड़कर पिछले दो सालों में इन सभी पंचायत में अलग-अलग सडकों के मरम्मत करवाने की कोशिश में भले कुछ कामयाबी हासिल लेकिन तमाम कोशिशों, सेकड़ों लोगो के द्वारा live विडियो रिकॉर्डिंग करते हुए के बावजूद ठेकेदारों ने सीना तान कर सबके कैमरे में बिना खौफ दो नंबर का काम किया और पुरे सीनाजोरी से सबके कैमरे में ऐलान करके बोलते हैं की- "जाओ, जिसको शिकायत करना है जिसको विडियो दिखाना है दिखा लो !"
और हाँ- सवालों से ऊपर इस देश में कोई भी नहीं है, ये हमेशा याद रखिए .
ये हक़ और इन्साफ की लड़ाई की कहानी जारी रहेगी,
पढ़ते रहिये- मैं मिन्हाज़ को !




Comments
Post a Comment